Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

मकर संक्रांति के मौके पर खेलकुद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मकरसंक्रांति के मौके पर आयोजित खेलखुद प्रतियोगिता में शामिल लोगों।

घाटशिला:-मकर संक्रांति के मौके पर हुडिंग ब्रदर्स दाहीगोड़ा के युवाओं की ओर से शनिवार को गोपालपुर पंचायत के पांच पांडव में खेलकूद का आयोजन किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागीयो को आयोजित कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता सुखलाल हांसदा उपस्थित थे । इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री हांसदा ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन करना वाकई काबिले तारीफ है, इससे मनोरंजन तो होता ही है साथ ही साथ बच्चों को अनुशासन के साथ ही साथ और भी कोई तरह के शिक्षा मिलता है ।

ये हैं आयोजन कमेटी के सदस्य

अजय बेहरा ,वीरू टुडू ,गोविंद पुर्ति, राकेश बेरा ,गणेश पूर्ति, रवि बांद्रा, राहुल चौधरी, सोनू पुर्ति , मानसिंह हेंब्रम, सागर हेंब्रम,सचिन बांद्रा ,गीता बांद्रा आदि ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post