Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

मकर संक्रान्ति के अवसर पर दहेज मुक्त झारखण्ड संस्था ने बृद्धा आश्रम में भोजन कराया

हजारीबाग: आज दहेज मुक्त झारखंड संस्था के तरफ से मकर संक्रान्ति के अवशर पर हजारीबाग बृद्धा आश्रम में सभी बुजुर्गों के बीच चूड़ा, तिलकुट,दूध वितरण किया गया,यह कार्यक्रम संस्था के युवा जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार और उनके बड़े भाई आनन्द कुमार सोनी के सौजन्य से किया गया,संस्था हर साल मकर संक्रांति पर ओल्ड एज होम में उन सभी के साथ खुशियां मनाती है,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही थे,उन्होंने कहा की बहुत अच्छा लगता है इन सभी लोगो के बीच खिलाना पिलाना,हम लोग हमेसा से यहां पर कार्यक्रम करते है,बहुत सुकून मिलता है,उन्होंने यह भी कहा की कोरोना के समय से बृद्धा आश्रम की स्थिति बहुत खराब चल रही है,फण्ड नही रहने के वजह से बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा है,उन्होंने लोगो से अपील किया की बृद्धा आश्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले । आज के इस कार्यक्रम में बिजय प्रसाद, आशीष गुप्ता, दयानंद कुमार,मुबारक हुसैन,कुन्दन कुमार,इंतेखाब आलम,असगरी अंजुम,शाहिदा खातून,हरिहर प्रजापति,रंजीत कुमार,मनोहर कुमार,पूनम कसेरा,मंजू देवी,मोनालिसा लकड़ा,बिना मिश्रा, नगीना तिवारी,गायत्री कुमारी,सिंधु मिश्रा,कुंदन कुमार युवा जिला अध्यक्ष के पिता गणेश सोनी, माँ बैजंती देवी, बहन नीलम देवी, पूनम कुमार, एवं अंकित कुमार, अंकिता कुमारी, पंकज कुमार , रंजीत कुमार उपस्थित हुवे ।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post