Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रायोजित तथा आईना द्वारा मंचित नाटक बेटी पढ़ाओ अंधविश्वास हटाओ का मंचन तीसरी प्रखंड के खिजुरी और तीसरी पंचायत में की गयी।

गिरीडीह

जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रायोजित तथा आईना द्वारा मंचित नाटक बेटी पढ़ाओ अंधविश्वास हटाओ का मंचन तीसरी प्रखंड के खिजुरी और तीसरी पंचायत में की गयी।जिसमें बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,डायन बिसाही अंधविश्वास हटाओ तथा कोरोना से बचाव पर प्रकाश डाला गया जिसे ग्रामीणों ने बहुत ही रोचकता से देखा और सराहा।आंगनबाड़ी सेविका सोनाली शिवानी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होने से लोगों में जानकारी बढ़ती है साथ ही मानव संसाधन का विकास होता है।उन्होंने सभी कलाकारों को धन्यवाद देते हुए कहा की हमेशा लोगों में जागृति लाते रहिये।कलाकारों में चन्द्रशेख,पप्पल,पुरुषोत्तम,आदित्य,अदिति,प्रगति,अनन्या और बबली थी।टीम का संचालन रंगकर्मी पारस वर्मा कर रहे थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post

You Missed