Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

भाजपा आजादनगर मंडल में नई कमिटी की परिचात्मक बैठक संपन्न

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के अध्यक्षता में मंडल की नई कमेटी की परिचात्मक बैठक संपन्न हुई.

कमेटी के नए लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. जमशेदपुर भाजपा महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने संबोधन करते हुए कहा के नई कमेटी में लोगों का स्वागत है, राष्ट्रहित और देश के विकास में लगातार भाजपा कार्यरत है.

इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता, भूतपूर्व विधायक श्री कुणाल सारंगी जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा और जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा निसार अहमद , विमल बैठा जी ,चंचल भाटिया जी उपस्थित रहे.

Related Post