Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

Jamshedpur :कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में पिछले रात तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल बाल बचे घर के लोग.घटना के बाद ड्राइवर और खलासी फरार.

Jamshedpur – – कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में पिछले रात तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर घर में घुसा, बाल बाल बचे घर के लोग.घटना के बाद ड्राइवर और खलासी फरार.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पिछले रात कोवाली से जमशेदपुर जा रही है हाईवा तेज गति होने के कारण भिलाईडीह के पंकज पात्र के घर में दीवाल को तोड़ते हुए अंदर घुस गया जिससे घर के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है घटना के बाद से ड्राइवर और खलासी फरार हो गए वही घर पर दो महिलाएं सो रही थी अचानक जोर से आवाज हुई तो बाहर निकल कर देखा तो उनके घर में हाईवा गुस्सा हुआ था. घरवाले मुआवजा की मांग को लेकर हाईवा को निकालने नहीं दे रहे हैं घर मालिक का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता है तब तक हाईवा को जाने नहीं देंगे.

रिपोर्ट – – शिव शंकर साह

Related Post