Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

सीनियर रिटायर डीएसपी ने बीमा कोष में दिए 11हजार

सरायकेला-खरसंवाःआज समाजसेवी और AISM जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेश कानूनी सीनियर रिटायर डीएसपी कन्हैया उपाध्याय ने ऐसोसिएशन को पत्रकार बीमा कोष में 11हजार का चेक दिया है.आज ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया को ऐसोसिएशन के नाम चेक सौंपते हुए श्री उपाध्याय ने कहा कि मैं यह सहयोग पत्रकारों के समाजहित में त्याग और सक्रियता को देखते हुए दे रहा हूँ.उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है उनकी मदद हम सभी को मिलकर करने की जरूरत है.

बताते चलें कि 28 नवंबर को सरायकेला के आॅटो क्लस्टर में श्री उपाध्याय के द्वारा पत्रकारों को कोरोनाकाल में बेहतर कार्य के लिए ” सेवा सम्मान 2020 ” से नवाजा गया था.जमशेदपुर ट्राफिक ट्रेनिंग स्कूल से बतौर प्राचार्य रिटायर हुए डीएसपी श्री उपाध्याय पिछले 3 सालों से ऐसोसिएशन में बतौर कानूनी सलाहकार जुडे़ हुए हैं और समाजसेवा के कार्य लगातार करते आ रहें हैं.

Related Post