Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

भाजपा ने बताया भारत बंद को बेअसर, कहा बंद में किसान से ज्यादा झामुमो-काँग्रेस सक्रिय

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर ने भारत बंद को पूर्ण रूप से असफल करार दिया है। सोमवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने भारत बंद को पूर्ण रूप से बेअसर बताया। उन्होंने कहा कि पग-पग में अपना चाल और चरित्र बदलने वाली झामुमो-काँग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल किसानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, एक ओर तो वो किसानों के लिए खड़े होने का ढोंग करती है। तो वहीं, और दूसरी ओर राज्य में धान की सरकारी क्रय पर रोक लगाई है। राज्य में किसानों के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर झामुमो किसानों के हमदर्द बनने का स्वांग रच रही है।

वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान प्रदर्शन करते कहीं नहीं दिखे बल्कि झामुमो-काँग्रेस-राजद के कार्यकर्ता ही दिखे। कहा कि नई कृषि नीति से किसान नहीं कॉंग्रेस परेशान दिख रही है। कहा कि जिस तरह से साकची बाजार समेत पूरे प्रदेश में तथाकथित भारत बंद के नाम पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं की अराजकता देखी गयी वो स्वस्थ लोकतंत्र में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

 

Related Post