Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

भटकी विक्षिप्त महिला को पहुंचाया गया घर

महिला थाना प्रभारी के अथक प्रयास ने लाया

चतरा : राजपुर थाना क्षेत्र में भटककर पहुंची विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया है। यह सब महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी के अथक प्रयास से सम्भव हो सका है। क्योंकि कल से राजपुर थाना से लेकर चतरा पुलिस इस महिला को लेकर परेशान थी। विक्षिप्त होने के कारण महिला बार बार अपना बयान बदल रही थी। पूछ ताछ के क्रम में वह कभी अपना घर कान्हाचट्टी, कभी इटखोरी कभी भद्रकाली, कभी पीतिज बंगला बता रही थी। अंततः उसने अपने ससुर का नाम तिलकधारी यादव, पति का नाम जितेंद यादव व अपना नाम गौरी देवी बताया। जिसे पुलिस बल के संरक्षण में सत्यता की जांच करते हुवे पीतिज मुखिया के देखरेख में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जितेंद यादव ने बिछड़ी पत्नी व तिलकधारी यादव ने अपनी बहू को घर पहुंचाने वाले पुलिस बल के साथ साथ महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी को धन्यवाद दिया व आभार व्यक्त किया।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post