Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

Jsr:वार्ड नंबर- 4 में जरूरतमंदों को दिया 100 कंबल,जरूरतमंदों में बाटेंगे 2000 कंबल – पुरेंद्र

सामाजिक संस्था आदित्यपुर विकास समिति, जिला: सरायकेला- खरसावां आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत सभी वार्डों में ठंड के मौसम में जरूरतमंदों यथा – गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले बेसहारा, वृद्ध, विधवा, नि:शक्त इत्यादि के बीच आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 2,000 कंबल का वितरण करेगीl

आज कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में स्थानीय सम्मानित वार्ड पार्षद श्रीमती मनोरमा देवी की गौरवमई उपस्थिति में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल का वितरण कियाl

कार्यक्रम से पूर्व वार्ड 4 की जनता की ओर से पूर्व पार्षद श्री सचिन कुमार ने बुके देकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह का स्वागत कियाl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कंबल वितरण की शुरुआत गम्हरिया स्थित वार्ड नंबर 5 से 28 नवंबर को प्रारंभ की गई थीl उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक सभी वार्डों में कंबल वितरित किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित हैl सभी वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित क्षेत्र के सम्मानित वार्ड पार्षदों को भी आमंत्रित किया जाएगाl

उन्होंने बताया कि कंबल वितरण 3 चरणों में किया जाएगाl प्रथम चरण में गम्हरिया स्थित वार्ड संख्या- 1 से 8 तक, द्वितीय चरण में वार्ड संख्या- 9 से 22 तक एवं तृतीय चरण में वार्ड संख्या- 23 से 35 के बीच कंबल वितरण किया जाएगाl

कंबल वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैंड सैनिटाइजेसन सहित सरकार के सभी दिशानिर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किया गया l

कंबल वितरण कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे स्थानीय सम्मानित पार्षद श्रीमती मनोरमा देवी, पार्षद सिद्धनाथ यादव, पूर्व पार्षद सचिन कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार उपस्थित थेl

Related Post

You Missed