Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

विशाल कीर्तन दरबार का हुआ भक्तिपूर्वक आयोजन:-गुरुद्वारा प्रबंधन समिति

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को ले कर गिरिडीह में भी चरणबद्ध तरीके से स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा में सिख समाज द्वारा दोपहर में भक्तिपूर्वक कथावाचक भाई बलविन्दर सिंह जी देहरादून वाले और किर्तन भी सरबजीत सिंह जी पटना साहेब वाले ने भक्तिमय भजन कीर्तन किया।

अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं इसी को ले कर 24नवंबर से 28नवंबर तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में प्रभात फेरी के अंतिम दिन कल पूरे होने के बाद आकर्षक ढंग से प्रभात फेरी निकाली गयी थी, जो पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा से निकल कर मकतपुर काली बाड़ी टावर चौक होते हुए स्टेशन रोड स्तिथ मुख्यालय गुरुद्वारा पहुंची थी।भजन कीर्तन के समाप्ति के बाद सरदार अमरजीत सिंह जी सलूजा एंड सन्स और सिख समुदाय के द्वारा भक्तों का सेवा लंगर के द्वारा कियाजहाँ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के द्वारा तमाम सिख सांगत का परम्परागत तरीके से स्वागत सत्कार किया गया इस आयोजन को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुणवंत सिंहमोंगिया सचिव नरेंदर सिंह शम्मी देवेंदर सिंह परमजीत सिंह दुआ गुरुदीप सिंह बग्गा अवतार सिंह कुंवरजीत सिंह अमरजीत सिंह सलूजा कुशल सलूजा आदि कई गणमान्यों का सराहनीय सहयोग रहा I

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय के साथ डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post

You Missed