Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष बने निताई उरांव, व नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो मनोनीत

चांडिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने ईचागढ़ व कुकडु प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा हाईवे स्थित सरिता होटल में की.मालूम हो कि विगत विधानसभा चुनाव के दौरान ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिन्हा,व कुकडू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग महतो ने झामुमो का दामन छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो ने बताया कि दोनों प्रखंडों के रिक्त पदों को संगठन की मजबूती के लिए ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव को अध्यक्ष व तिरुल्डीह प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो को मनोनीत किया .

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EFwhEoiKZU4[/embedyt]

साथ ही दिशोम गुरु सिबू सोरेन के प्रेरणा से सरना धर्म कोड विधेयक पारित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए जाने पर बधाई दी. जिले के सभी प्रखंडों में गुरुवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देने के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उर्फ रौंदा ,शंकर महतो , मनोरंजन महतो ,देवनाथ महतो आदि उपस्थित थे.

चांडिल से संजय शर्मा की रिपोर्ट

Related Post

You Missed