Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

नहीं रहे देवल सहाय:महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर सहाय का 73 साल की उम्र में निधन, आज सुबह मेडिका अस्पताल में ली अंतिम सांस

धोनी के मेंटर रहे और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय का निधन मंगलवार अहले सुबह हो गया। वे 73 वर्ष के थे। पिछले तीन महीने से वे बीमार चल रहे थे। उनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्डस लिमिटेड (CCL) के निदेशक के तौर पर युवा धौनी को देवल सहाय ने स्टाइपेंड पर रखा था। एमएस धौनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धौनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Related Post