Breaking
Sun. Aug 30th, 2026

बाबूलाल मरांडी ने किया गांवां प्रखण्ड का दौरा, सुने ग्रामीणों की समस्याएं

संवाददाता: गांवां/ गिरिडीह: भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को गावां प्रखंड के कई क्षेत्रों जैसे गावां, साढा, कुम्हेना, माल्डा, नीमाडीह, चरकी , जमडार सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई जनसमस्याओं से अवगत करवाया जिसे बाबूलाल मरांडी ने सार्थक पहल करते हुए अविलंब समाधान करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और पूजा शांति एवं शौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किये। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अमरदीप निराला, राजेन्द्र चौधरी, इमरान अंसारी, श्री राम यादव, भगवान दास वर्णवाल, बिनोद मिस्टकार, आनन्दी यादव, मुना सिंह, सहदेव साव, जय प्रकाश राम, शेखर पासवान, कांग्रेस यादव, राजकुमार यादव, ब्रह्मदेव मिस्री, वहाब खान, नवनीत सिंह, मनोज यादव, अजीत शर्मा, मनोज सिंह सहित दर्जनों अधिक लोग उपस्थित थे।

चन्दन के साथ डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post