Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा

घाटशिला:-

बुधवार को अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में करवा चौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दिन सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद देखने के बाद ही अन्न ग्रहण किया। दिन में महिलाओं ने मंदिरों में पूजापाठ भी की। प्रत्येक वर्ष की तरह बुधवार को कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवाचौथ का व्रत त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं इस त्योहार के लिए कई दिन पहले से खरीदारी कर रही थी। बुधवार को महिलाओं ने नहाने धोने के बाद सोलह श्रृंगार किया और मंदिरों में पहुंचकर परंपरागत तरीके से भगवान की पूजा अर्चना की। इसके चलते दिन भर कस्बे के मंदिरों में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। इसके बाद सुहागिनों ने पति की सलामती और लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जल रहकर व्रत रखा। शाम को उन्होंने इकट्ठा होकर सामूहिक रूप से करवा माता की कथा सुनी और फिर चांद निकलने पर उसके दर्शन करने के बाद अन्न ग्रहण किया। घाटशिला प्रखंड के पुर्वी मऊभंडार पंचायत के पंचायत की पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला ने बताया कि यह त्योहार मुख्यत: सुहागिन महिलाएं ही मनाती हैं। लंबे समय से यह परंपरा चली आ रही है।

Related Post