Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

Jamshedpur:इंटक यूनियन कार्यालय में भामस के प्रयास से विभिन्न यूनियनों की हुई बैठक, मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

जमशेदपुर

जमशेदपुर के टिनप्लेट स्थित इंटक यूनियन कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ,झारखंड प्रदेश के प्रयास से 11 अक्टूबर को झारखंड प्रदेश के सभी राज्य स्तर की यूनियनो की एक संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य के सभी मजदूरों की समस्याओं संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश में पुरानी 980 यूनियनों का पंजीकरण बिहार सरकार के द्वारा रद्द करने के प्रयास का विरोध,भारत सरकार के द्वारा 43 श्रम कानूनों को 4 आई आर कोड में बदलाव करके मजदूर एवं यूनियन विरोधी नियमों का बिरोध,मजदूरों को मिनिमम वेतन का भुगतान,औद्योगिक क्षेत्र में बन्द हुये उद्योग को सरकार के द्वारा खोलवने का प्रयास करना एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष,इंटक राकेशवर पांडेय के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ विन्देश्वरी प्रसाद,महामंत्री एटक पी के गांगुली,महामंत्री सीटू प्रकाश विपलव,मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश रंजय कुमार,कोल्हान प्रभारी भा म संघ झारखंड प्रदेश श्री राजकुमार भगत,कोषाध्यक्ष भा म संघ झारखंड प्रदेश हरिलाल साव,सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल अमरेन्द्र कुमार सिंह,जिला मंत्री भा म संघ पूर्वी सिंहभूम अभिमन्यु सिंह्, महामंत्री यू एम एस आनन्द महतो,प्रेम कुमार ,रमेश मुखी,बिश्व्जीत देब,बिनोद कुमार राय,शशी कुमार,बलबिंदर सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

प्रेस वार्ता कर यूनियन के महामंत्री के द्वारा बताया गया कि सभी यूनियन उपर्युक्त विषयों पर एक साथ संयुक्त मोर्चा बना कर अन्दोलन करेंगे।भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री विन्देश्वरी प्रसाद जी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के द्वारा राष्ट्र ब्यापी चेतावनी सप्ताह दिनांक 10अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है और दिनांक 28 अक्तूबर 2020को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का प्रोग्राम किया जायेगा।

उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अभिमन्यु सिंह ने दी।

Related Post