Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

70 सालों में कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया – सांसद video 👇 

चांडिल – – चांडिल के आसनबनी स्थित वेव इंटरनेशनल होटल में शनिवार को रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 70 सालों देश में कांग्रेस की सरकार ने देश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया। पिछले 70 सालों में कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में बिल्कुल नहीं सोची। आज मोदी जी के सरकार में कृषि विधेयक बिल से देश के किसानों अपना हक व अधिकार मिला।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=-Ob0EDXd1QE[/embedyt] मोदी जी की सरकार ने देश के किसानों को अपना फसल कहीं पर भी खुद बेचने का छूट दी। किसान अपनी फसल को कहीं पर भी बेचकर अपना अच्छा खासा रोजगार प्राप्त कर सकता है। साथ ही सांसद श्री सेठ ने कहा कि वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार सड़क, बिजली को दुरुस्त व्यवस्था नहीं कर पाई है। जिससे झारखंड के जनता काफी परेशान है। आज भी झारखंड के जर्जर सड़क व लचर बिजली व्यवस्था के कारण लोग परेशान है। वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार हर मोर्चे में विफल रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 माह से झारखंड सरकार ने ट्रेजरी को बंद कर रखा है। साथ ही उन्होंने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भी बिजली की लचर व्यवस्था देखी जा रही है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के सरकार में पूरे झारखंड वासियों को 20 से 22 घंटा बिजली मिल रहा था। जबकि अब 10 से 12 घंटा की बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर इचागढ़ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो, सांसद प्रतिनिधि विशाल चौधरी, कपाली मंडल अध्यक्ष महेश कर्मकार आदि उपस्थित थे।

चांडिल से संजय शर्मा

Related Post