Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

आंख में मिर्ची पाउडर डाल कर अपराधियों ने किया 3 लाख रूपये छीनने का प्रयास

जमशेदपुर:-इन दिनों अपराधियों ने लोगों से रुपए छिनने का नया तरीका लोगों से बातचीत करने के क्रम में आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रुपए छीनने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ ऐसे ही घटना शनिवार को जमशेदपुर के मानगो कुंवर बस्ती सब स्टेशन में कार्यरत श्रवण कुमार के साथ अपराधियों ने किया है । जानकारी के अनुसार श्रावण कुमार कुंवर बस्ती स्थित सब स्टेशन से तीन लाख रुपए लेकर संकोसाई कार्यालय में जमा करने जा रहे थे । उसी दौरान कुछ अपराधियों ने पहुंच कर श्रावण कुमार के आंख में मिर्ची का पाउडर डाल कर 3 लाख रुपए छीनने का प्रयास किया। घटना को अंजाम अपराधियों ने डिमना रोड में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक के पास श्रवण कुमार की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रुपए छीनने का प्रयास किया गया । असफल होने पर अपराधियों ने बंदूक की बट से उन्हें मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंच कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस जब तक पहुंचती अपराधी भाग चुके थे। पुलिस अपराधियों को खोज में जुट गई है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post