Breaking
Tue. Jun 2nd, 2026

Sushant death case: रिया को मिली जेल पर कंगना ने कहा- असली मास्टरमाइंड का नाम…

सुशांत सिंह राजपूत  केस में तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती  को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।रिया की गिरफ्तारी के बाद जहां सुशांत के फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। वहीं इस मामले में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिकिया दे रही हैं।

रिया की गिरफ्तारी पर कंगना ने किया रिएक्ट
सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए हमेशा से आगे रही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिया की गिरफ्तारी पर अपना समर्थन किया है। कंगना ने कहा कि मैंने तो शुरू से ही कहा था कि रिया चक्रवर्ती तो सिर्फ एक मोहरा हैं वो तो एक छोटी मोटी गोल्ड डिगर है जिसमें सुशांत का करियर खत्म कर दिया। अब रिया को असली मास्टरमाइंड का नाम उजागर कर देना चाहिए।

14 जून को मिला था सुशांत का शव

14 जून को मुंबई में स्थित सुशांत के ब्रांदा वाले अपार्टमेंट में उनका शव मिला था। इस केस में मुंबई पुलिस जांच कर रही थी लेकिन सुशांत के परिवार के पटना में एफआईआर कराने के बाद से बिहार पुलिस ने भी इस केस में जांच शुरू कर दी। इसके बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच तनातनी बढ़ने लगी जिसके बाद अब आखिरकार ये केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। इसके साथ ही ईडी भी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

Related Post