Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

काँग्रेस के वरिष्ठ नेता,झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्षअजब लाल शर्मा का निधन

जमशेदपुर: काँग्रेस के वरिष्ठ नेता, झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजब लाल शर्मा जी का केंद्रीय अस्पताल धनबाद में मंगलवार को निधन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी और कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

इसके साथ ही धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी और उनके निधन को मजदूर आंदोलन के लिए बड़ी क्षति बताया। मालूम हो कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे इसी दौरान उनका देहांत हो गया।

 

 

Related Post