Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

युवा समाज में खुशहाली और परिवर्तन ला सकता है-मंजीत गिल

जमशेदपुरःआज जिला मंत्री बनने पर साकची बाजार में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंजीत गिल का भव्य स्वागत किया है.इसके अलावा साक्ची बॉयज क्लब एवं साक्ची के युवाओं ने भी गिल का साकची बाजार में स्वागत किया.इस अवसर पर मुख्य रूप से मोंटी अग्रवाल,सोनू गोस्वामी,सौरभसिंह,रितिकसिंह,श्यामअग्रवाल,राजकुमार,

विक्की सिंह,रॉकी सिंह,अमन,कृष्णा सरोज आदि दर्जनों युवा साथी मौजूद थे.सभी ने माला पहनाकर और पटाखे फोड़कर मंजीत गिल का जबर्दस्त स्वागत किया.इस बीच युवाओं ने रघुवर दास जिंदाबाद,गुंजन यादव जिंदाबाद और मंजीत गिल जिंदाबाद के नारे भी लगाए.

मंजीत गिल ने कहा कि पार्टी को युवाओं से काफी उम्मीद है और युवा ही समाज में खुशहाली और परिवर्तन ला सकते हैं.गिल ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में युवा शक्ति का जोर दिखने वाला है और दुमका-बेरमो सीट भाजपा के हाथ होगी.जनता को परिवर्तन के नतीजे दिख रहें हैं और इसका परिणाम भी उपचुनाव में देखने को मिलेगा.

Related Post