Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

धर्म-कर्म: सादगी पूर्ण तरीके से भगवान इंद्र की हुई पूजा अर्चना

घाटशिला-कमलेश सिंह

घाटशिला-घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला प्रखंड के ऊपर पावड़ा में सादगीपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से रविवार को भगवान इंद्र की पूजा अर्चना की गई। कमेटी के सदस्यों ने 40 फीट ऊंची छतरी को खींचकर खड़ा कर के भगवान इंद्र को समर्पित किया। कोविड 19 के सारे नियमों को पालन करते हुए सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए सीमित के सदस्यों की उपस्थिति में पुजारी दुला सबर एवं गांडू सबर ने विधिवत पूजा अर्चना करायी।ज़िला पार्षद देवयानी मुर्मू भी मत्था टेक कर भगवान इंद्र से कोरोना मुक्त क्षेत्र एवं जनता की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी ऐतिहासिक परंपरा को यहाँ के ग्रामीणों ने कायम रखा है। इस क्षेत्र के लोगो की भगवान इंद्र के प्रति अपार श्रद्धा एवं आस्था है। इस अवसर पर कुनाराम मुर्मू, गौरांग बेसरा,बिनय मुर्मू,वास्ता बेसरा,राम मुर्मू, लखन टुडू,प्रभात हेम्ब्रम,ब्रजेश सोरेन,ठाकुर मुर्मू, सुकू टुडू समेत कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

Related Post