Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

इंडियन रेलवे: बंगाल में शुरू होगी मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवा! रेलवे बोर्ड को मुख्य सचिव ने लिखी चिट्ठी

कोलकाता:-पश्चिम बंगाल सरकार ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित तरीके से शुरू की जा सकती हैं। सरकार ने बोर्ड से सेवाओं के सुगम संचालन के लिए सभी आवश्यक साज-ओ-सामान की व्यवस्था करने को कहा है।

राज्य के गृह सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा, ‘यह आपके संज्ञान में लाने के लिए है कि राज्य सरकार का विचार है कि सामाजिक दूरी के नियम और स्वास्थ्य साफ-सफाई प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बंगाल में मेट्रो और लोकल ट्रेन सेवाएं सीमित तरीके से शुरू की जा सकती है।

शुक्रवार को बोर्ड को भेजे गये पत्र में कहा गया कि सेवाएं फिर से शुरू करने से पहले सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तौर-तरीकों और साज-ओ-सामान के संबंध में राज्य सरकार से परामर्श किया जाये।

Related Post