Breaking
Fri. Apr 10th, 2026

भुइयांडीह छायानगर इंदिरा नगर निवासी बूढी भुइया की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

File photo

जमशेदपुर: गुरुवार की सुबह एक महिला का खून से लथपथ शव मिला है। मानगो बस स्टैंड पंलग मार्केट के पास झाड़ियों में शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने साकची थाना पुलिस को सूचना दी। पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला की शिनाख्त भुइयांडीह के छायानगर इंदिरा नगर निवासी निबारन भुइया की पत्नी 45 वर्षीय बूढी भुइया के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिला है। पलंग मार्केट से गुजर रहे कुछ लोगों ने शव देखा। शव से खून बह रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के सिर रक्त निकल रहा था और पास में ही एक पत्थर पड़ा था। जिससे कि माना जा रहा है कि पत्थर से ही कुचलकर महिला की हत्या की गई होगी। बुधवार की शाम को पत्थर चुनने को लेकर वहां जमकर मारपीट हुई थी। इसी को लेकर हत्या की गई है ऐसा बताया जा रहा है। उक्त महिला टाटा स्टील से निकलने वाली छाई और पत्थर को चुनकर अपना भरण-पोषण करती थी।

Related Post