Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

बागबेड़ा में नाबालिग लड़की से साथ संबंध बनाने वाला दानिश तो , आदित्यपुर में दुष्कर्म केे प्रयास का आरोपित एहसान अली गिरफ्तार

जमशेदपुर:-बागबेड़ा की नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले जुगसलाई निवासी मो दानिश को बागबेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि दानिश का लड़की के साथ संबंध था।लड़की ने अपने परिवार वालों को बताया तो मामला सामने आया। परिवार वाले पुलिस को लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी एहसान अली को गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से दुष्कर्म का प्रयास करने जाने के आरोपी एहसान अली को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में हुए गोलीकांड मामले का भी सूत्रधार एहसान अली था। एहसान के खिलाफ अजमेरी बीबी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 17 मई को दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला आदित्यपुर थाने में दर्ज कराया था, जिसके बाद कुख्यात कादिम खान ने अजमेरी को केस उठाने को कहा था। अजमेरी कादिम की सरहज और ड्रग्स पेडलर डॉली परवीन की भाभी है। वहीं अजमेरी द्वारा केस नहीं उठाए जाने की बात कहे जाने पर कादिम खान एवं उसके गुर्गों ने बस्ती में काफी बवाल किया

Related Post