Breaking
Tue. Aug 11th, 2026

सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ झारखंड लोकतंत्र महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर:टेल्को थीम पार्क में हुए सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ झारखंड जनतांत्रिक महासभा के सदस्यों ने डिमना में विरोध प्रदशर्न किया।महासभा के पूर्वी सिंहभूम के जिला संजोयक सुनील हेम्ब्रम ने बताया कि इस तरह का घटना जमशेदपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते ही जा रहा है।जिला प्रशासन को इस तरह के घटनाओं को गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि आगे इस तरह का घटना न हो। दिल्ली में निर्भया कांड को लेकर पूरा देश एक हो गया था । उसी प्रकार इस बच्ची के न्याय के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है । ताकि इस कांड के आरोपी लोगों को फांसी की सजा तक पहुंचाया जा सके। प्रदर्शन करने वालों में फागुन हांसदा, सुकू हांसदा, लालू प्रसाद सोरेन, दीपक रंजीत, अंकुर कुड़मी, ललन प्रसाद, सुनील हेम्ब्रम, हेम टुडू राजू हेम्ब्रम बाले सोरेन, दुर्गा सोरेन आदि लोग शामिल थे।

Related Post