Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

लातेहार में रिश्ते हुए शर्मसार, तीन वर्षीय बच्ची से मुंहबोले भाई ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

rajdhani news

लातेहार:लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के लाधूप पंचायत के पचंबा गांव में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर प्रकाश में आया है। जहां तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी मनीत उर्फ लिबरा गंझू मासूम का मुंहबोला भाई बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रक्षा बंधन त्यौहार का हवाला देकर परिजनों से मासूम को अपना घर ले गया। इसके बाद घर में कुकृत्य कार्य को अंजाम दिया। इधर बदहवास बच्ची के चीखने और चिल्लाने की आवाज के बाद बच्ची के पिता उसके घर पहुंचे तो बच्ची की बदहवासी देख बेचैन हो उठे। इधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर बच्ची को प्रारंभिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा कर आरोपी का धर पकड़ को लेकर पुलिस क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

Related Post