Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले दुल्हन की तरह सज गयी अयोध्या नगरी

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले दुल्हन की तरह सज गयी अयोध्या नगरी, देखिए मनमोहन तस्वीरें

अयोध्या: भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर है। पूरे शहर को सजाया जा रहा है। रंग-रोगन का काम जारी है। शहर की तस्वीर ही बदली-बदली सी है। दीवारों पर रामायाण के पात्रों की तस्वीरें बनाई जा रही हैं। ये तस्वीरें इतनी सुंदर हैं कि किसी का भी मन हो अयोध्या पहुंच जाने का। सड़कों के दोनों ओर इमारतों की दीवारों पर रामायण के विभिन्न चरित्रों की तस्वीरें बनाई जा रही है। हनुमानगढ़ी के रास्ते के दोनों ओर की इमारतों को भी सजाया-संवारा जा रहा है। रंग-रोगन का काम जारी है। विदित हो कि 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन है। इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन में शामिल होंगे। भूमि पूजन के बाद पीएम, चांदी की ईंट से मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।

Related Post