Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

ट्रेड लाइसेंस नवीकरण एवं होल्डिंग टैक्स शिविर में ₹4.33 लाख का राजस्व संग्रह*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं नगर परिषद चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस नवीकरण एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान कुल ₹4,33,000 का राजस्व संग्रह किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में व्यापारियों और नागरिकों ने भाग लेकर अपने ट्रेड लाइसेंस का नवीकरण कराया तथा होल्डिंग टैक्स एवं वाटर टैक्स जमा किया। इस दौरान 52 नए ट्रेड लाइसेंस एवं रिन्यूअल किए गए, जबकि 128 लोगों ने अपना होल्डिंग टैक्स एवं वाटर टैक्स जमा किया।

शिविर के माध्यम से व्यापारियों एवं आम नागरिकों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को काफी सुविधा मिली।

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर परिषद चाईबासा एवं सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। चैंबर की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, टैक्स कलेक्टर मनमोहन सिंह, अभिषेक कुमार एवं श्रीकांत के सहयोग की सराहना की गई।

चैंबर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के जनहितकारी शिविरों से व्यापारियों और नागरिकों को सुविधा मिलती है तथा राजस्व संग्रह में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नगर परिषद के सहयोग से ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दौदराजका, कोषाध्यक्ष शंभू पिरोजीवाला, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश केडिया, कार्य समिति के गौरी शंकर चिरानिया, कुमुदिनी सिंह, रवि अग्रवाल, सदस्य कुणाल सराफ, विशाल नेवटिया, सूरज विश्वकर्मा, राधे श्याम दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post