Breaking
Tue. Jun 9th, 2026

पान तांती स्वांसी कल्याण समिति ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

चाईबासा। झारखंड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति की पश्चिमी सिंहभूम इकाई द्वारा मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के कुल 38 छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाबी तांती उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे सम्मान कार्यक्रम युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम इकाई के मुख्य संरक्षक डॉ. झारानंद दास, प्रदेश महासचिव विजय कुमार दास, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष निर्मल बागती, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला सह सचिव अरुण दास, शिक्षक ओमीर दास तथा वरिष्ठ पत्रकार अनंत लाल तांती मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, सचिव शंकर पान, उपाध्यक्ष दुर्योधन पान, मोहन केशरी, किशोर भंज, राहुल दास, डॉ. अशोक दास, शैलेंद्र पान, कृपासिद्ध पान, मुन्ना दास, दुर्योधन दास, चंद्र प्रभा पान, देव कुमार, जयप्रकाश दास, उदित दास, विश्वनाथ दास, देवेंद्र पान, हेमंत तांती, सुंदर लाल तांती, यशवंत दन्दपाट, भुवनेश्वर दास, रघुनाथ तांती, केशव दास, श्रवण कुमार पान, सुनील मलूवा, बीसनु दास और रोहन दास सहित महिला एवं युवा इकाई के सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

Related Post