Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

रांची में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस*

रांची*: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरिफ उर्फ सिंकू के रूप में हुई है, जो हिंदपीढ़ी का निवासी था और लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रमजान कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अलग रह रहा था। साथ ही, पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवक को जुए की लत थी और उसे लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Related Post