Breaking
Mon. Apr 6th, 2026

कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय चाकड़ी एवं कोवाली में स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चला कर, नशा,बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं पोस्को एक्ट के विरुद्ध जानकारी दिया।

जमशेदपुर/ पोटका

उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय, चाकड़ी एवं कोवाली में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर नशा,बाल विवाह,दहेज प्रथा व पोक्सो एक्ट के विरुद्ध जानकारी दिया। इस कार्यक्रम में मौके पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है, जो चिंताजनक विषय है। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा बाधित होती है तथा शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। अतः समाज को इस कुरीति से दूर रहना चाहिए। जीसके पश्चात उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि सभी को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक नहीं चलानी चाहिए।

अंत में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर छात्र-छात्राएं सीधे कोवाली थाना से संपर्क कर सकते हैं। कोवाली पुलिस 24 घंटा जनता की सेवा में तत्पर है।

Related Post