Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

रेड क्रॉस की गतिविधियों में तेजी लाने और सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई पश्चिमी सिंहभूम की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीडी आईटीडीए, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी चाईबासा, रेड क्रॉस जिला इकाई के सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई के वेबसाइट निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि वेबसाइट तैयार होने के बाद समिति के सभी सदस्यों की जानकारी अपडेट की जाए। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों की सूचना और संबंधित फोटो नियमित रूप से अपलोड करने को कहा गया।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है और इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए।

बैठक में जिला वासियों से अपील की गई कि जो लोग रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य बनना चाहते हैं, वे मधु बाजार, चाईबासा स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में संपर्क कर सदस्यता ले सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में रेड क्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण है और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से इसकी गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

Related Post