Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

डिजिटल शिक्षा की ओर बड़ा कदम: पोटका के शिक्षकों को मिला पाँच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण।

जामशेदपुर/ पोटका

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रसुनचोपा में आईसीटी योजना के तहत शिक्षकों के लिए पाँच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 16 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक *एक्स्ट्रा मार्क्स एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड* के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना एवं विद्यार्थियों में तकनीकी और डिजिटल कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन, स्मार्ट क्लास के उपयोग, ऑनलाइन शैक्षणिक संसाधनों के प्रभावी प्रयोग तथा आईसीटी आधारित शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में *मास्टर ट्रेनर डोबो चाकिया, सुमिता मंडल एवं विष्णु नंदी* ने शिक्षकों को ई-कंटेंट, डिजिटल टूल्स एवं तकनीक आधारित शिक्षण विधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षण तकनीकों को सीखने और अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में *स्वपन कुमार सरदार, इंद्राय हांसदा, धरनीधर दास, अनिल मार्डी, अखिल सरदार, मो. खुर्शीद आलम, प्रिया कर, रासनिता टुडू एवं देवेंद्र कुमार महतो सहित अन्य शिक्षकों* ने सक्रिय भागीदारी निभाई और नई तकनीकों का ज्ञान अर्जित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षकों को चाहिए कि वे विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान से जोड़ें, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

Related Post