Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

मंत्री योगेंद्र ने सुरजूडीह स्थित कुर्बान अली शाह के मजार पर मत्था टेक कर की चादरपोशी 

कसमार । शनिवार को पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कसमार प्रखंड के सुरजुडीह स्थित हजरत दाता कुर्बान अली शाह के मजार में उर्स के मौके पर चादरपोशी कर राज्यवासियों के लिए अमन, चैन और लोगों की खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की दुआ मांगी।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर मंत्री श्री प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद भी दी। मौके पर उर्स कमेटि एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Related Post