Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

सरहुल से लौट रही टाटा मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, भाजपा नेता की पत्नी की मौत

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाली गांव में शनिवार देर रात सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती महाली की मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी रिंती महाली को मोटरसाइकिल से लेकर कोवाली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोवाली बाजार के पास हरिणा सरहुल कार्यक्रम से लौट रही एक अनियंत्रित टाटा मैजिक ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रिंती महाली बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post