Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

पोटका के हरिणा में आगामी 21 मार्च 2026 को आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह के द्वारा 45 वां ढिशुम हादी बोंगा धूमधाम से आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर बुधवार 18 मार्च को एक बैठक आयोजित किया गया।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड के हरिणा भूमिज समाज के द्वारा 45वां दिशुम हादी बोंगा शनिवार 21 मार्च 2026 को धूमधाम के साथ आयोजन किया जायेगा। इस दिशुम हादी बोंगा की आयोजन मे झारखंड, पश्चिमी बंगाल, असम एवं ओडिशा से चालिस हजार से अधिक लोग जुटेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर आयोजक आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की बैठक बुधवार को अध्यक्ष उदय सरदार की अध्यक्षता मे किया गया।इस बैठक मे विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के साथ तैयारी पर चर्चा किया गया। मौके पर बताया गया कि आयोजन हेतू सारी तैयारी पुरी कर लिया गया है। यहां निर्धारित सुबह दस बजे से पूजा का शुभारंभ दिशुम नाया सुंशांत सरदार की देखरेख मे किया जायेगा। इस भग्य कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्र से आये नाया-देवरी भाग लेंगे जिसके पश्चात दोपहर को प्रसाद वितरण (जागु जोम) होगा। जीसके पश्चात शाम चार बजे से पूजारी एवां अतिथि (नाया एवं कुपुल) स्वागत होगा। यह कार्यक्रम शाम के सात बजे तक चलेगा। इस भग्य कार्यक्रम में बीस हजार लोगो के लिये भोजन की व्यवस्था रहेगा। इस दौरान किसी लोगो को असुविधा नहीं हो, जिसके लिये दो सौ स्वयंसेवक सेवा देंगे।ईस आयोजन को सफल बनाने के लिये लोगों के बीच जिम्मेदारी बांटा गया, जिसमें सुबह को नाया दारोम (पूजा स्थल तक) श्रीपति सरदार, कालिदास सरदार, अवित्र सरदार, रघुनाथ सरदार एवं चमका सरदार, नाया रजिस्ट्रेशन अशोक सरदार, हेमाल सरदार एवं सतीश सरदार, मंच संचालन मघु सरदार, संजीत सरदार एवं मोनिका सिंह, स्वयंसेवक प्रभारी बिहारीलाल सरदार, भृगुराम सरदार, कालिचरण सरदार, भोजन प्रभारी फुलचांद सरदार, भरत सरदार, संजय सरदार, लाल सरदार, दीपक सरदार, गोपीनाथ सरदार, बीरेंद्र सरदार, अजय सरदार, दुर्गा सरदार, राकेश सरदार, आर्थिक संग्रह प्रभारी मनोरंजन सरदार, उपेन सरदार, चंदन सरदार, चित्तरंजन सरदार, चिकित्सा प्रभारी डॉ कार्तिक सरदार एवं नकुल सरदार, मंच निगरानी उदय सरदार, मनोहर सरदार, कालिदास सरदार, श्रीपति सरदार, रघुनाथ सरदार, अतिथि स्वागत उदय सरदार, दीपक कुमार सरदार, संजय सरदार, चंका सरदार, मनसा सरदार, बिमला सरदार, निर्मला सरदार, कविता सरदार एवं सरला सरदार को जिम्मेदारी सौंपा गया. बैठक मे मुख्य रूप से महासचिव दीपक कुमार सरदार, श्रीपति सरदार, भरत सरदार, उदय सरदार, मधु सरदार, अपीन सरदार, अचिंत सरदार, खितिश सरदार, राम सरदार, निवारण सरदार, बीरेन सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Post