Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

*हिंदू नव वर्ष पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण* 

जमशेदपुर: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से बुधवार को सदर अस्पताल खासमहल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल के मरीजों के बीच फल बांटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कमलेश प्रसाद, डॉ शाहिद अनवर और झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ ठाकुर उपस्थित रहे।

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कमलेश प्रसाद ने पत्रकार एकता मंच द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यों से अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

रवीन्द्र नाथ ठाकुर ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है और इस क्षेत्र से जुड़े लोग समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पत्रकार एकता मंच के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य अन्य संस्थाओं के लिए उदाहरण हैं।

कार्यक्रम में पत्रकार एकता मंच के मुख्य ट्रस्टी सह संरक्षक अनिमेष अंबष्ट ने कहा कि संगठन पत्रकारों के कल्याण के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी लगातार सक्रिय है। महासचिव सुनील पांडेय ने कहा कि समाज का अभिन्न अंग होने के कारण पत्रकार अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं संरक्षक गोविदा पति ने कहा कि वंचित लोगों की सेवा करना एक पुनीत कार्य है।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर, मो शहजादा खान, बृजकिशोर ठाकुर, मो शहजाद, अभिजीत, लक्ष्मण कुमार और आलोक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों के बीच खुशी बांटना और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Related Post