Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

महिला कॉलेज की समस्याओं को लेकर एआईडीएसओ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा: शिक्षा बचाओ आंदोलन के तहत एआईडीएसओ महिला कॉलेज कमेटी ने बुधवार को महिला कॉलेज चाईबासा के प्राचार्य को विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यह प्रतिनिधिमंडल चाईबासा अनुमंडल लोकल कमेटी की कार्यालय सचिव सुचित्रा बानरा के नेतृत्व में प्राचार्य से मिला।

ज्ञापन में छात्राओं ने कॉलेज में लंबे समय से बनी बुनियादी समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रमुख मांगों में प्रत्येक विभाग में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति, पुस्तकालय में पाठ्यक्रम के अनुसार पर्याप्त पुस्तकों की उपलब्धता, प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था और सभी विभागों में शुद्ध पेयजल व स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का प्रबंधन शामिल है।

छात्राओं का कहना है कि इन सुविधाओं की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगी।

इस दौरान चाईबासा अनुमंडल लोकल कमेटी के सचिव डेविड तमसोय, जिला अध्यक्ष सगुन हाँसदा, मनीषा बानरा, माधुरी हेम्ब्रम, संजाना, ज्योति और जिला उपाध्यक्ष जतिन दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एआईडीएसओ महिला कॉलेज कमेटी ने उम्मीद जताई है कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएंगे

Related Post