Breaking
Wed. May 27th, 2026

हत्या कर फेंका हुआ महिला का शव बरामद

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत जेजे कॉलेज के समीप एक बाउंड्री के अंदर सोमवार को एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों को बाउंड्री के पीछे से तेज दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर जब लोग वहां जाकर देखे तो एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने तुरंत कोडरमा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विकास पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। उक्त शव लगभग तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post