कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के राजा बागी निवासी स्कूली छात्रा दिव्यांशी कुमारी (16 वर्ष, पिता अमित कुमार पाण्डेय) ने शनिवार को रिजल्ट मिलने के बाद घर जाकर पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा कोडरमा स्थित संत क्लेयर्स स्कूल में कक्षा 9वी की छात्रा थी। शनिवार को वह रिजल्ट लेकर घर लौटी। परीक्षा में उसे कम अंक प्राप्त हुए थे जिससे वह डिप्रेशन में आकर अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

