Breaking
Mon. Mar 9th, 2026

भारत तीसरी बार बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया*

गुजरात।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत, न्यूजीलैंड को मात देकर चैंपियन बन गया है।इसके साथ ही भारत टी-20 वर्ल्ड कप को तीसरी बार जीतने वाला पहला देश भी बन गया है।भारत ने 2007 और 2024 के बाद अब 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था।लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।इस तरह भारत न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम भी बना।

भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया।जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन देकर चार विकेट लिए।वहीं अक्षर पटेल ने भी तीन ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई

इससे पहले भारत ने संजू, किशन और अभिषेक की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Related Post