Breaking
Thu. May 28th, 2026

पोड़ाडीहा के मुड़ासाई में स्थानीय विधायक संजीव सरदार ने किया तालाब जीणोॅद्धार का विधिवत शिलान्यास।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत पोड़ाडीहा पंचायत टोला मुड़ासाई में जल संसाधन ( लघु सिंचाई) जमशेदपुर प्रमंडल से सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार 24.39 लाख से किया जाएगा। ईस योजना का शिलान्यास सोमवार को मुख्य अतिथि रुप में उपस्थित विधायक संजीव सरदार के द्वारा शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर यहां तालाब का जीर्णोद्धार योजना को मेरे अनुशंसा पर स्वीकृति मिली है। तालाब का जीर्णोद्धार हो जाने से गांव के लोगों को स्नान करने, कृषि कार्य हेतु सिंचाई करने, मवेशियों को पेयजल मिलने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि एक एक कर विकास योजनाओं को गति दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, सुधीर सोरेन, भूवनेश्वर सरदार, ग्राम प्रधान गोपाल पुरान,नाया भागीरथी सरदार, लखपति पात्र,हीरा पुरान,भीम पात्र,अजय सरदार, चंदन लोहार,अजय सरदार,राजू सरदार, जगन्नाथ सरदार, कृष्णा सरदार, बामती पात्र,मंजू सरदार, प्रमिला पुरान,सुबला पुरान,सरला सिंह आदि उपस्थित रहे।

वाईट—संजीव सरदार- विधायक पोटका

Related Post