Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के द्वारा, विद्यालयों के बच्चों का जंगल परिदर्शन कार्यक्रम।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत, धीरोल पंचायत के सुदूरवर्ती गांव नुतनडीह क्लब भवन में पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी के द्वारा कई विद्यालयों के बच्चों को वन सामग्री का पहचान एवं उसकी उपयोगिता पर जंगल परिदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बांगो उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सौहदा उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सादेडीह, जामडी, और बोरा काटा विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों का चार ग्रुप बनाकर चार दिशाओं में जंगल का परिदर्शन कराया गया। जंगल में मिलने वाली विभिन्न प्रकार के पेड़ -पौधे, का नाम से पहचान करवाया गया ओर जंगल के साग- सब्जी, लता- पता एवं कंदमूल और फल फूल से भी परिचित करवाया गया। बच्चों ने अपना जानकारी का इजहार करते हुए बताएं जंगल किनारे रहने के बावजूद विभिन्न प्रकार के वन उपज को पहली बार जाने और जंगल की उपयोगिता को भी समझे। जंगल उजाड़ने के कारण जलवायु परिवर्तन के बढ़ती संकट को जाने। बच्चों के ग्रुप को सहयोग करने के लिए अनिता कुमारी , प्रियंका मुंडा मानिक सरदार गौरी सरदार लक्ष्मी सिंह, जवाब तो दो लखविंदर सरदार सुरेश सरदार अर्जुन सरदार बसंती सरदार आदि ने एक-एक वन सामग्री से बच्चों को अवगत कराने में मदद किया साथ ही पर्यावरण चेतना केंद्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार ने जानकारी के मार्गदर्शक का काम किया, जो बच्चों को बदलती परिस्थितियों में अपने जंगल से क्या-क्या जानने की जरूरत है ओर उन्होंने सभी बच्चों के साथ जंगल भी प्रदर्शन किया।

Related Post