Breaking
Thu. May 28th, 2026

वार्ड संख्या 14 से उम्मीदवार लक्ष्मीकांत खेरवाल ने मतदाताओं से समर्थन की अपील की

जमशेदपुर। वार्ड संख्या 14 से प्रत्याशी लक्ष्मीकांत खेरवाल (चुनाव चिन्ह – आलमारी, क्रमांक 1) ने क्षेत्रवासियों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग 8 वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और जनसेवा को ही अपना मुख्य उद्देश्य मानते हैं।

खेरवाल ने कहा कि उनके परिवार की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लगभग 50 वर्षों की सक्रिय पृष्ठभूमि रही है। उनके पिता महेश खेरवाल, चाचा टप्पू खिरवाल एवं परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से समाजसेवा में योगदान देते रहे हैं, जिससे उन्हें जनता की समस्याओं को निकट से समझने का अवसर मिला है।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उस कठिन समय में मेडिकल उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। वे आगे भी वार्ड की जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लक्ष्मीकांत खेरवाल ने कहा कि यदि वार्ड संख्या 14 की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है, तो वे अपने पिता के अनुभव एवं युवा सोच और युवा ऊर्जा के साथ वार्ड के समग्र विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर कार्य करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया कि वे आगामी चुनाव में चुनाव चिन्ह “आलमारी” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि वार्ड 14 के विकास की नई दिशा सुनिश्चित की जा सके।

Related Post