Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

नामकुम थाना क्षेत्र में चोरी के तीन कांडों का सफल खुलासा

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र में हाल ही में हुए गृहभेदन व चोरी की तीन घटनाओं का वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने खुलासा कर लिया। कांड संख्या 288/25, 20/26 व 31/26 में संदिग्धों के सत्यापन, तकनीकी सहायता व आसूचना से संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ जिसमें फिरदोस अली 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सरवर अली मौलाना आजाद कॉलोनी गली नंबर 5 नामकुम रांची व दिलीप सोनी 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सीताराम सोनी एचबी रोड लोहरा कोंचा लालपुर रांची गिरफ्तार किए गए।यह गिरोह मुहल्लों में घूमकर बंद घरों की रेकी करता मौका पाकर ज्वेलरी व नकदी चुरा लेता था यहां तक कि दिन के समय भी कई चोरियां अंजाम दे चुका। अभियुक्तों से दो पीस गलाया सोना पत्ता एक क्वायल टूटा स्क्रैप 15.40 ग्राम, 14 अंगूठी 18 ग्राम, मंगलसूत्र लौकेट 7 नथिया एक दोलना 23.10 ग्राम, 13 लौकेट 8.5 ग्राम, 24 कान बाली 9.3 ग्राम, 22 टॉप्स 13.5 ग्राम, चांदी जैसे आभूषण 33.5 ग्राम, मोबाइल नंबर वाला रजिस्टर व ओप्पो फोन बरामद हुआ। दिलीप सोनी कांटाटोली मां ज्वेलर्स में चोरी का माल सस्ते में खरीद गला कर नया बना लेता था दोनों का ज्वेलरी चोरी खपाने का पुराना इतिहास है।गिरोह के अन्य सदस्य चिन्हित हैं छापेमारी जारी है कार्रवाई में वरीय उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि शशि रंजन गौतम कुमार सोनु दास, संअनि देवेंद्र सिंह जयप्रकाश उज्जवल सिंह व रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

Related Post