Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, हालत गंभीर; विरोध में सड़क जाम

चतरा : शहर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शहर के बड़की मंदिर के समीप बीती रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुवे फरार हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रोहित भुइयां के रूप में की गई है, जो जीतनी मोड़ का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रोहित रात के समय अपने एक रिश्तेदार से मिलने मोटरसाइकिल से सजना गांव जा रहा था। इसी दौरान बड़की मंदिर के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ देर तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल रोहित को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पिकअप वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post