Breaking
Fri. Jul 24th, 2026

पोटका वृंदावन धाम में परिणत होगा—गोविंद दास शास्त्री ।

जमशेदपुर/ पोटका

कोवाली थाना के मुहूलड़िहा गांव में श्री श्री राधा गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका की ओर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति सह ज्ञान यज्ञ कि पंचम दिवसीय बुधवार के प्रवचन की शुरुआत भागवत भगवान की आरती, मंगलाचरण एवं संकीर्तन के साथ शाम 5 बजे आरंभ हुई। जिसमें कथावाचक गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने कथा में श्रोताओं को त्रिनावद्ध वोध , वृंदावन गमन, माखनचोरी लीला, गोवर्धन लीला ,अरिष्ठासुर, बकासुर अधासुर वोध, कालिया दमन, चिरहरण ,कात्यायनी पूजन, बेनु गीत, गोपी गीत, गोवर्धन पूजन, महाराश, झूलन ,होली आदि प्रसंग पर चर्चा करते हुए बताएं की हम जितना प्रयास दुनिया या अपनों को खुश करने के लिए करते हैं उससे आधा प्रयास भी अगर भगवान को खुश करने के लिए करें तो हमारे प्रभु खुश हो जाएंगे और यह पोटका क्षेत्र वृंदावन धाम में परिणत हो जाएगा।

कथा में महाराज ने प्रेम प्रसंग की विस्तृत व्याख्या की एवं बीच-बीच पर आयोजक मंडली के द्वारा कथा से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। भक्त मंडली के द्वारा कथा स्थल पर फूलों की होली खेली गई।

Related Post