Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

पोड़ा तेतंला पंचायत के तिलका चौक में बाबा तिलका मांझी का 272 वां जयंती मनाते हुए, बाबा तिलका मांझी का अदामकद मूर्ति स्थापित किया गया।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत पोड़ा – तेतला पंचायत के तिलाईडीह, तिलका चौक में 11 फ़रवरी 2026 को बाबा तिलका मांझी का 272 वां जयंती भावता पूर्वक मनाया गया। बही तिलका चौक में विधायक संजीव सरदार के विधायक निधि से निर्मित तिलका मांझी का अदामकद मूर्ति स्थापित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुप में विधायक संजीव सरदार- के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सदस्य हीरामणि मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन,प्रखंड सचिव भुवनेश्वर सरदार, भूगलू टुडू, वीरेन बास्के के द्वारा सामूहिक रूप में मूर्ति का अनावरण किया गया। बाबा तिलका माझी ट्रस्ट का स्थापना वर्ष – 2004 में पाट माझी बाबा शिव चरण हाँसदा के अगुवाई में माझी बाबा एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवों के साथ किया गया था ।उन लोगों का सपना था कि यहां भविष्य में तिलका मांझी का मूर्ति स्थापित किया जाए। उन लोगों के द्वारा विधायक संजीव सरदार का आभार प्रकट करते हुए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया की, विधायक संजीव सरदार ने अपना चुनावी वादा को पूरा किया । इस दौरान खेल – कूद,फुटबॉल प्रतियोगिता एवं आदिवासी सांस्कृतिक नित्य, गाना, कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया पुष्प लता मुंडा,पंचायत समिति सदस्य अंबिका सरदार,नाइके बाबा बुद्धेश्वर सोरेन, माझी बाबा सीताराम किसकू, गोपाल हेंब्रम, लखन महाली, शैलेन सोरेन,सोमय किसकू, लखींद्र सरदार,नायडू सोरेन आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post