Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

जमशेदपुर में कानून व्यवस्था पर आजसू का हमला, कन्हैया सिंह ने सरकार को घेरा

जमशेदपुर। शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में शहर में जिस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, वह बेहद चिंताजनक हैं। एक ओर आंदोलनकारियों पर खुलेआम लाठीचार्ज किया जा रहा है, तो दूसरी ओर थाना से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है। ऐसी घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है।

कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की कमजोर नीतियों और कुछ अफसरों की बेलगाम कार्यशैली के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस थाना के आसपास ही अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

उन्होंने मांग की कि हालिया आपराधिक घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

आजसू जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगी।

Related Post