Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

चक्रधरपुर मंडल में सजा रंग-बिरंगा फ्लावर शो, पुष्प-पंखुड़ी रंगोली ने मोहा मन

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल में बुधवार को फ्लावर शो और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे फूलों, सजावटी पौधों और सब्जी पौधों की आकर्षक प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान खींचा, वहीं फूलों की पंखुड़ियों से बनाई गई मनमोहक रंगोलियों ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के रेल प्रबंधक तरुण हुरिया सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की।

फ्लावर शो में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि रेलवे परिवार के बीच आपसी जुड़ाव, सामूहिक सहभागिता और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को भी मजबूत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से मंडल में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

Related Post